Wednesday, May 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नवयुवक मंडल जूही के तत्वाधान में विशाल भगवती जागरण होगा

नवयुवक मंडल जूही के तत्वाधान में विशाल भगवती जागरण होगा

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। नवयुवक मंडल का भगवती जागरण कल शनिवार को नवयुवक मंडल जूही के तत्वाधान में एक विशाल भगवती जागरण वेलफेयर सेंटर पार्क जूही लाल कॉलोनी में हो रहा है। जिसमें प्रसिद्ध गायक भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा अपने भजनों से कानपुर वासियों को भाव विभोर करेंगे। होटल मंदाकिनी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवयुवक मंडल के अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया की संस्था द्वारा यह 15वां विशाल भगवती जागरण है। इसमें भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा अपने भजनों की भक्ति गंगा में लोगों को डुबकी लगावाएंगे। इसके अलावा अन्य स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमुख रूप से नीरज सिंह, संदीप जायसवाल, राजेंद्र यादव, गोपाल तिवारी, दीपक शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।