Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संविधान दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित होगे विभिन्न कार्यक्रम

संविधान दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित होगे विभिन्न कार्यक्रम

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। संविधान दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्र व्यापी अभियान को उ0प्र0 में आयेाजित किये जाने हेतु दिनांक 26 नवम्बर 2019 से दिनांक 14 अप्रैल 2020 तक जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जिला क्रीडाधिकारी प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि दिनांक 26 नवम्बर 2019 को संविधान दिवस के अवसर पर स्टेडियम में संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलायी जायेगी तथा साइकिल रेस का आयोजन किया जायेगा। 3 दिसम्बर को संविधान सभा के अध्यक्ष एवं भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा0 राजेन्द्र प्रसाद की जयन्ती के उपलक्ष्य में स्पोर्टस स्टेडियम कानपुर देहात में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। 12 जनवरी 2020 को स्वामी विवेकानन्द जी के जन्मदिवस पर जनपद के छात्र, युवाओं में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा तथा सुवक मंगल दलों को समलित किया जायेगा। 26 जनवरी 2020 को जनपद में साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। फरवरी 2020 के द्वितीय सप्ताह में जन-समान्य में संविधान एवं मूल कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पैदा करने हेतु एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा जिसमें बुद्ध जीवियों संविधानविद द्वारा विचार व्यक्त किये जायेगा। 14 अप्रैल 2020 को अम्बेडकर जयंती के अवसर पर जनपद में निर्मित स्टेडियम में दौड़ का आयोजन किया जायेगा। विस्तृत जानकारी के लिए जिला क्रीडा अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है।