Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विधायक संजय गुप्ता के गार्ड आशीष उपाध्याय का सराहनीय कार्य

विधायक संजय गुप्ता के गार्ड आशीष उपाध्याय का सराहनीय कार्य

जैसे भाजपा से चायल विधायक संजय गुप्ता वैसे उनके साथ रहने वाले गार्ड
कौशाम्बी, सुनील साहू। ’कौन कहता है कि इंसानियत मर गई है, जी हां आज इसी कथन को चरितार्थ करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत और विधायक संजय गुप्ता के साथ गार्ड के रूप में रहने वाले आशीष उपाध्याय ने ऐसा ही कार्य किया है।’
बताते चले आज थाना पूरामुफ्ती के पास एक प्राइवेट एम्बुलेंस व साइकिल में भिंड़त हुई थी जिसमे साइकिल सवार को काफी चोट आई थी। जब यह घटना हुई तो वहीं से गुजर रहे उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत आशीष उपाध्याय वहां रुके। उन्होंने देखा की एक साइकिल सवार घायल पड़ा है साइकिल टूटी पड़ी थी वो सारा माजरा समझ चुके थे।
तो फिर क्या था उन्होंने पास में ही खड़ी ऑटो रिक्शा जो कि स्टार्ट थी उसमें उस घायल साइकिल सवार को बैठाया और स्वयं चलाकर उसे नजदीक के बालाजी हॉस्पिटल में पहुंचाया घायल व्यक्ति का वहां पर इलाज कराया।
लोग आशीष उपाध्याय के इस कार्य की सराहना करते नहीं थक रहे हैं। आशीष उपाध्याय के इस कार्य की लोगों में काफी चर्चा है। आपको बता दे आज ही के दिन आशीष उपाध्याय की शादी की सालगिरह भी है। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बड़ा धर्म कोई धर्म नहीं। मानव की सहायता करना भगवान के कार्य करने के समान है।