Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » होली के बाद शुरू होगी नगर निगम चुनाव की तैयारी

होली के बाद शुरू होगी नगर निगम चुनाव की तैयारी

JAN SAAMNA PORTAL HEADकानपुर नगर, कमल मिश्रा। भाजपा कार्यालय में विधानसभा चुनाव को लेकर दिनभर चुनावी चर्चा पर गहमागहमी का माहौल रहा। विधानसभा के चुनाव परिणामों की चर्चा के साथ पार्टी में नगर निगम चुनाव की तैयारियों की चर्चा भी प्रारम्भ हो गयी। इस बैठक में अध्यक्षता कर रहे जिलाउपाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी व जिला महामंत्री सत्येन्द्र पाण्डेय के साथ अन्य पदाधिकारियों द्वारा चर्चा की गयी। सुनील बजाज ने कहा कि इस बार पार्टी कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से इस कार्य में जुटेंगे एवं कोई भी व्यक्ति मतदाता बनने से नही छूटना चाहिये। कहा हमारी पार्टी का समर्थम मतदाता ज्यादा मतदान से वंचित किया गया। दो-तीन माह बार नगर निगम के चुनाव भी प्रस्तावित है इसलिये काया्रलय में पिछले नगर निगम चुनाव के सभी आकड़ों को निकालकर उनका बारीकी से अध्ययन करके होली के बाद जोरदार तैयारी प्रारम्भ करने को कहा। साथ ही मेहनत से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को चिन्हित किया गया। इस अवसर पर पूनम कपूर, जगदीश तिवारी, अनिल दीक्षित, रंजीता पाठक, कमल तिवारी, गोल्डन सिंह, किरन तिवारी, मुकेश भाटिया, सीमा तिवारी, मजीत सिंह, दिनेश मौर्या आदि उपस्थित रहे।