Tuesday, May 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » देश और प्रदेश में भाजपा सरकार कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का फल- डॉ. वीना आर्या पटेल

देश और प्रदेश में भाजपा सरकार कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का फल- डॉ. वीना आर्या पटेल

कानपुर, जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ0 वीना आर्या की परिचय बैठक छावनी विधानसभा क्षेत्र के छावनी मण्डल द्वारा लालकुर्ती में की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आर्या जी का गगनभेदी योगी, मोदी नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। मण्डल अध्यक्ष रज्जन परिहार ने अपने साथियों के साथ जिलाध्यक्ष को फूलमालाओं से लाद दिया, भाजपा की महिलामोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में उपस्थित दर्ज करवाई। डॉ0 वीना आर्या ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से ही आज देश और प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकारें बनी, जिला सँगठन और मण्डल संगठन के ताल मेल से जन कल्याणकारी कार्यों को अपनी सरकार द्वारा करवाने की दिशा में हम सभी मिलकर कार्य करेंगें, बूथ लेबल तक कार्यकर्ताओं के सम्मान की चिंता हमारे द्वारा की जायेगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने मौजूद 11 बुजुर्ग पुरुष कार्यकर्ताओं और 6 महिलाओं का माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रज्जन परिहार मण्डल अध्यक्ष ने की कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री अनु0 मोर्चा विनीत सोनकर ने किया। प्रमुख रूप से पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, नि0 जिलामहामंत्री शिवशंकर सैनी, शिवराम सिंह, संजय कटियार, जसविंदर सिंह, विजय लक्ष्मी कटियार, युवामोर्चा विक्रम पंडित, राजन चौहान, पार्षद राजू सोनकर, सुमित तिवारी, नितिन सोनकर आदि उपस्थित रहे।