Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक हुआ घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक हुआ घायल

प्रयागराज, मिथलेश कुमार वर्मा। थाना धूमनगंज अंतर्गत बमरौली मोड़ तिराहा में आज सुबह लगभग 10ः00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का नाम पुरुषोत्तम उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र छेदीलाल ग्राम पन्तरवा बमरौली का निवासी है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा धूमनगंज पुलिस को दी गई, मौके पर बमरौली पुलिस चौकी इंचार्ज रजनोल नागर सिपाही श्रीचंद के साथ पहुंचे और घायल को नजदीकी अंकुर हॉस्पिटल लाल बिहारा लेकर गए। जहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया जैसे ही घटना की सूचना घरवालों को मिली सभी अस्पताल पहुंचे। और एम्बुलेंस को फोन करके बुलाया गया तब घायल व्यक्ति को मोतीलाल नेहरू हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।