Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नागरिकता बिल के विरोध के लिए बनाई गयी रणनीति

नागरिकता बिल के विरोध के लिए बनाई गयी रणनीति

चकिया/चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। साझी लड़ाई साझी विरासत संविधान कि हिफ़ाजत के लिए व नागरिक सांशोधन बिल एनआरसी के खिलाफ वामपंथियों पार्टियां  देश भर में 19 दिसम्बर 2019 को विरोध प्रदर्शन करेगी। जिसकी तैयारी के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की एक बैठक कामरेड परमानन्द के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें फैसला लिया गया कि भाजपा सरकार के धर्म के आधार पर नागरिकता दिलाने वाले बिल का पुरजोर विरोध किया जायेगा। वक्ताओं ने कहा कि देश व प्रदेश में विपक्ष की भूमिका बहुत कमजोर हो गयी है दक्षिण पंथ का मुकाबला वामपंथ ही डट कर करेगा। वही बढ़ती बेरोजगारी, निजीकरण, संविदा व ऐढ़ाक कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति, छटनी, कटनी, भ्रस्टाचार, महंगाई किसानों के फसल का डेढा दाम मजदूरों को वाजिब मजदूरी के सवाल पर ट्रेड यूनियनों द्वारा 8 जनवरी 2020 को देश भर में आम हड़ताल का निर्णय लिया गया। हड़ताल को सफल बनाने के लिए पार्टी व जनसंगठन समर्थन करते हुए 10000 पर्चियां छपवाएगा और किसानों मजदूरों से हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान करेगा।