Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर यात्रा का स्वागत

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर यात्रा का स्वागत

कानपुर, जन सामना संवाददाता। संगीत टॉकीज चौराहे पर समाजवादी युवा सिख मोर्चा के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह मानू द्वारा द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। गुरु गोविंद सिंह का जन्म 1666 पटना साहिब में हुआ था वह सिखों के दसवें गुरु थे उनके पिता का नाम गुरु तेग बहादुर था इनको “हिंद की चादर” भी कहा गया 1699 की बैसाखी के दिन गुरु गोविंद  सिंह जी महाराज ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने धर्म व देश के खातिर अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था। उनके चारों साहिबज़ादे भी धर्म के खातिर अपनी कुर्बानी दी थी आज  गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का जन्म उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज समाजवादी युवा मोर्चा द्वारा सभी धर्मो के धर्मगुरुओं को बुला कर नगर कीर्तन का स्वागत पुष्प वर्षा द्वारा किया गया। इसमें मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी की महिला प्रदेश सचिव उजमा सोलंकी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राघवेंद्र यादव, गुरुद्वारा भाई बन्नो साहिब से मोकम सिंह, शहर काजी आलम रजा नूरी, महंत जितेन दास, बाल योगी अरुण पुरी  महाराज, पादरी डायमंड यूसुफ, सरदार इकबाल सिंह, कंवलजीत सिंह, हरप्रीत सिंह बब्बर आदि लोग उपस्थित रहे।