Tuesday, May 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में गोंली लगने से युवक की मौत

संदिग्ध हालत में गोंली लगने से युवक की मौत

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जाॅच में जुटी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर क्षेत्र मौढ़ा गावं के समीप चित्रगुप्त नगर मुरारीलाल के भट्टे के पास गोली लगने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जाॅच कर रही है।
थाना रसूलपुर क्षेत्र मौढ़ा गांव के समीप चित्रगुप्त नगर मुरारीलाल के भट्टे के समीप आज सुबह एक युवक को लोगो ने मृत हालत में पडा देखा। जिसको देखने वालों को हुजूम लग गया। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पास मिले आधार कार्ड पर उसकी शिनाख्त थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के फतेहपुर माड़ई निवासी 26 वर्षीय ओमकार पुत्र रामकिशन के रूप में की गयी। परिजनों ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि विगत रात्रि में वह फिरोजाबाद की ओर आया था। रात्रि में घर वापस नहीं लोटा सुबह उसके मरने की सूचना मिली। परिजनों ने अज्ञात लोगो के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कराया है। उक्त घटना में एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के संभवतः गोली मार कर हत्या की गयी है। वास्तविक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर ही हो सकेगी। फिलहाल मामले की जाॅच पडताल की जा रही है।