Thursday, June 13, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवा सिख मोर्चा ने यात्रा का किया स्वागत

युवा सिख मोर्चा ने यात्रा का किया स्वागत

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। समाजवादी यात्रा का कानपुर आगमन पर समाजवादी युवा मोर्चा ने किया भव्य स्वागत आज समाजवादी विकास यात्रा मैनपुरी से होते हुए कानपुर पहुंची गुरुद्वारा भाई बन्नो साहिब के पास समाजवादी युवा सिख मोर्चा के अध्यक्ष कवलजीत सिंह मानू व समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव उजमा सोलंकी द्वारा यात्रा में आए हुए सभी लोगों का स्वागत किया गया साथ ही लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष का अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया गया। वह आगे कि उनकी यात्रा मंगलमय व बिना किसी विघ्न के समाप्त हो इसके लिए प्रार्थना की गई इसके साथ ही यात्रा में चल रहे सैकड़ों लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। मुख्य रूप से अमर मक्कड़, जसपाल सिंह, हरजीत सिंह, मनमीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।