Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला दिवस पर किया नारी सम्मान

महिला दिवस पर किया नारी सम्मान

portal head web news2रोली चावल से तिलक कर किया नारी सम्मान
सिकन्द्राराऊ, जन सामना ब्यूरो। स्थानींय रेलवे रोड़ स्थित भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रबंधक देवेश सिसोदिया व प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह यादव ने विद्यालय की समस्त अध्यापिकाओं और छात्राओं का रोरी चावल से तिलक कर पुष्प भैंट कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधक देवेश सिसोदिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी का हमेशा सम्मान होता रहा है। तथा नारी को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। नवदुर्गा में कन्या पूजन भी नारी सम्मान का प्रतीक है। श्री सिसोदिया ने कहा कि भारतीय शास्त्रों मे भी नारी के सम्मान में तमाम लेख मिलते हैं। यह बात मुख्य रूप से कही जाती है जहाॅ नारी का सम्मान नही होता, वहाॅ लक्ष्मी निवास नहीं करती हैं। अतः नारी के सम्मान के बिना घर दुःख, दरिद्रता जैसी दारूण अवस्था को प्राप्त होता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से टोड़ी सिंह गौतम, रघुवीर सिंह, रिंकू यादव, पंकज यादव, मानवेन्द्र, मनमोहन सिंह, श्याम सिंह, कमलेश पुण्ढ़ीर, त्रिशला, सुमन, शिल्पी, प्रियंका, सुजाता, ममता, अंजली, शिल्पी, निशा आदि लोग मौजूद थे।