Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नारी के लिए कुछ भी असंभव नहीं है, नारी बिना सृष्टि संभव नहीं है

नारी के लिए कुछ भी असंभव नहीं है, नारी बिना सृष्टि संभव नहीं है

portal head web news2हाथरस, जन सामना ब्यूरो। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस लक्ष्मी नगर स्थित सेंट आर.एच. कांवेन्ट स्कूल में साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था ब्रज कला केन्द्र के तत्वावधान में मनाया गया। महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार, कर्तव्य, एकता तथा विकास हेतु आवश्यक बिन्दुओं पर वक्ताओं ने चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्या श्रीमती प्रमिला गौड की अध्यक्षता में मां सरस्वती के छविचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन ब्रज कला केन्द्र अध्यक्षा कवयित्री मनु दीक्षित ने किया। इस अवसर पर शहर की उभरती बाल प्रतिमा चेतन्या पाण्डे को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
विशिष्ट अतिथि डा. प्रतिमा पाण्डे ने कहा कि ऋग्वेद में वर्णित हैं देवता का निवास स्थल वह है जहां नारी का सम्मान हो। प्रधानाचार्या प्रमिला गौड ने कहा जिस घर संसार में महिला को सम्मान मिलता है रिद्धि सिद्धि वहां सदैव साथ रहती हैं। ब्रज कला केन्द्र अध्यक्ष कवयित्री मनु दीक्षित ने महिला का महत्व बताते हुए कहा कि नारी के लिए कुछ भी असंभव नहीं है नारी बिना सृष्टि संभव नहीं है।
संयोजक अजय गौड ने कहा कि नारी स्वयं को पहचान तुझमें शक्ति अपार, नारी ही करती घर का बेडा पार।
इस अवसर पर पूनम द्विवेदी, ममता अग्रवाल, बीना गुप्ता एड., रजनी शर्मा, मुद्रा गुप्ता, विनीत श्रीवास्तव, रिंकी अग्रवाल, राजेश गोस्वामी, सुमन अग्रवाल, पूर्व सभासद प्रभूदयाल दीक्षित, कविता शर्मा, सुमित गोस्वामी, सना, स्नेहा, रानी, अंशू, रेनुका कुमार, प्रिया मिश्रा, युचि खण्डेलवाल, चंचल, योगेश गोस्वामी, भावना शर्मा, गीता शर्मा आदि ने कहा कि शहर की महिलायें ग्रहकर जलकर की मार से परेशान हैं। इस अवसर पर आशु कवि अनिल बौहरे, चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य, अमृत सिंह पौनियां, सुनील, मनोज, मंगल पाण्डे, गोविन्द मेहंदी हसन, तहमीद खान, एम.ए. गौरी आदि उपस्थित थे। आभार डा. जितेन्द्र शर्मा ने प्रकट किया।,