Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डा. किरण शर्मा का हुआ सम्मान

डा. किरण शर्मा का हुआ सम्मान

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। जिला महिला सेवा दल एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रमुख समाज सेविका, महिला आयोग की पूर्व सदस्य डा. किरण शर्मा का उनके आवास पर जाकर स्वागत व सम्मान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस सेवा दल की जिला चीफ श्रीमती रीना बाल्मीकि ने की विशिष्ट अतिथि महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती बीना गुप्ता एड. व संचालन शहर अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया।
डा. किरण शर्मा को उनकी सामाजिक, साहित्यिक व राजनैतिक सहयोग व सेवाओं के लिये उन्हें शाॅल उडाकर, प्रतीक चिन्ह व प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
शहर अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव महिलाओं को सम्मान दिया है क्योंकि कांग्रेस जानती है कि जब मातृशक्ति को सम्मान देंगे तभी देश का सम्मान बढेगा।
कार्यक्रम में श्रीमती कस्तूरी देवी, श्रीमती मुन्नी देवी, अमृत सिंह पौनिया, अविनाश पचैरी, संजय कप्तान, श्रीमती नीलम गुप्ता, कपिल नरूला, श्रीमती शोभा, टीना, अंजू, सुमन शर्मा आदि मौजूद थीं।