Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला दिवस पर किया डीएम ने सम्पूर्ण क्लीनिक का शुभारम्भ

महिला दिवस पर किया डीएम ने सम्पूर्ण क्लीनिक का शुभारम्भ

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा महिला जिला अस्पताल में सम्पूर्ण क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस मौके पर महिला सीएमएस के साथ अस्पताल की चिकित्सक मौजूद रही।
बुधवार आठ मार्च अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा सम्पूर्ण क्लीनिक का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर डीएम साहिबा ने बताया कि महिलाओं के विकास के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय -समय पर नई -नई योजनाओं को लागू कर उसकी देख रेख की जा रही है। इसी के चलते आज महिला जिला अस्पताल में महिला के सम्पूर्व स्वास्थ के लिए समय -समय पर महिला चिकित्सकों से सम्पर्क करने के बाद स्वास्थ्य सम्बधित जानकारियों उक्त क्लीनिक से मिलेगी। उक्त क्लीनिक पर दो महिला चिकित्सक के साथ सुधाव कर्ता भी मौजूद रहेगी। जो कि बीमार महिला को बीमारी के सम्बन्ध में जानकारी देगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला को निशुल्क कैम्प लगाकर जानकारी दी गयी। इस मौके पर डा0 क्रीति, डा0 रितू गुप्ता, दिप्ती कौशिक, श्रीमती कंचन शुक्ला मौजूद रही। वही उक्त कैम्प में मरीजों को जानकारी देने वाली सुझाब कर्ता कंचन जैन अनुउपस्थित नजर आयी।