Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सिगरेट पिलाकर ले गये ई-रिक्शा

सिगरेट पिलाकर ले गये ई-रिक्शा

2017.03.25 06 ravijansaamnaहाथरस/सासनी, जन सामना संवाददाता। कोतवाली पुलिस को आगरा अलीगढ रोड स्थित बस स्टैण्ड के निकट एक व्यक्ति बेहोश पड़ा मिला जिसे पुलिस ने लोगों के सहयोग से सीएचसी में भर्ती कराया है। शुक्रवार की देर शाम कोतवाली पुलिस को एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला जिसे पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। आज हल्का होश आने पर व्यक्ति ने अपने बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह खिरनीगट पुलिस चौकी अलीगढ के राय की सराय के रहने वाला है, उसका नाम गुलाब सिंह पु़त्र बाबूलाल है। वह अलीगढ में ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार की शाम वह ई-रिक्शा में सवारियों को लेकर आया था। सवारियों ने उसे सिगरेट पिलाई तभी उसे बेहोशी छाने लगी। इसके बाद क्या हुआ उसे नहीं पता। इतना बताकर गुलाब सिंह फिर से बेहोश हो गया। फिलहाल पुलिस गुलाब सिंह के होश में आने का इंतजार कर रही है। गुलाब सिंह के ई-रिक्शा का भी कोई पता नहीं है। संभवतः सिगरेट पिलाने वाले लोग ई-रिक्शा लूटकर ले गये हों। इस बात पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है।