Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » महिला जगत » लिप्स को करें लिफ्ट

लिप्स को करें लिफ्ट

2017.03.27.4 ssp shaliniक्या आपके होंठ पतले है? क्या आपको ऐसा लगता है कि अगर आपके होंठ थोड़े और मोटे होते तो आप ज्यादा आकर्षक लगती? कई बार हम अपने होंठो के शेप से संतुष्ट नहीं होते हैं। लेकिन अगर आप अपने होंठो पर थोड़ा सा ध्यान दें तो उन्हें सुंदर बना सकती हैं। आजकल मार्केट में लिप इंजेक्शन आते है जिन्हें लगवाकर आप होंठो को प्राॅपर शेप में करवा सकती है लेकिन यह काफी मंहगे होते है और इनके साइड इफेक्ट भी काफी है। इन इंजेक्शन के इस्तेमाल से होंठो में उभार आ जाता है जो देखने में सूजे हुए लगने लगते है। बहुत ज्यादा मेकअप या प्लास्टिक सर्जरी भी होंठो को ज्यादा आकर्षक नहीं बना सकते है। होंठो को नेचुरली अच्छा दिखाने के लिए आपको सी डब्लू सी ब्यूटी एन मेकअप स्टूडियो की सेलिब्रिटी मेकओवर एक्सपर्ट शालिनी योगेन्द्र गुप्ता –
कुछ बातों का ध्यान रखना होगाः
शालिनी कहती है होंठ चेहरे का सबसे आकर्षक हिस्सा होते है, ऐसे में उनका खराब दिखना आपके लिए अभिशाप बन सकता है। इसलिए होंठो को हैवी लुक देने के लिए आपको मेरी इन छोटी छोटी टिप्सो पर ध्यान जरूर देना चाहिए।
सही शेप देंः होंठो को अच्छा और आकर्षक दिखाने के लिए उस पर लाइन ड्रा करना सीखें। लिपस्टिक या लिपग्लाॅस लगाने से पहले लिपलाइनर से आउटलाइन कर लें। इसके बाद, किसी हल्के रंग की लिपस्टिक लगाएं। अगर आपके नीचे के होंठ मोटे और ऊपर के होंठ पतले हैं तो ऊपर के होंठ पर उभार देते हुए लिपलाइनर लगाएं, इससे दोनों प्राॅपर शेप में आ जाएंगे।

होंठो पर ब्रश फिराएंः
होंठो को प्लम्प दिखाने के लिए आप उन पर टूथब्रश को हल्के हाथों से रगड़ सकती है। ये वाकई में कारगर साबित होता है। इस तरीके से पतले होंठो में उभार ला सकती है और इसके बाद उन पर मेकअप भी अच्छी तरह से कर सकती है। प्लम्प होंठ आकर्षक दिखते है।
माॅश्चराइजर लगाएंः
अपने होंठो को हमेशा माॅश्चराइज रखें, इससे वह फटेगें नहीं और रूखापन भी नहीं आएगा। जब आपके हाथ ड्राई हो जाते है तो आप कतई कोताही नहीं बरतती हैं, ऐसा ही होंठो के साथ करें। उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। मौसम के हिसाब से लिपबाम या लिपग्लाॅस का इस्तेमाल करें।
स्क्रब करेंः
आपने चेहरे पर स्क्रब करना सुना होगा, लेकिन होंठो पर स्क्रब करना पहली बार सुन रही होगीं। होंठो को गीले कपड़े से रगड़े, इससे जमा डेड स्कीन निकल जाएगी और होंठ साफ हो जाएंगे। स्क्रब करने के बाद होंठो पर मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहता है। स्क्रब करने के बाद माॅश्चराइजर लगाना कतई न भूलें वरना होंठ फटने का ड़र रहता है।
ब्यूटी टिप्सः
होंठो पर इस प्रकार का मेकअप करें कि वह मोटे लगे। अपने होंठो के आसपास कंसीलर लगाएं। ग्लाॅस को होंठो के बीच में लगाएं। इस तरह से आपके होंठ बड़े लगेगे।
सही रंग का चुनेंः
मेकअप से आप चेहरे की कई कमियों को आसानी से छुपा सकती है। होंठो का पतला होना भी एक कमी है और इसे भी मेकअप से दूर किया जा सकता है। लिप मेकअप प्राॅपर करें। सही शेड और सही ब्रान्ड का सामान इस्तेमाल करें ताकि होंठ भद्दे न लगे। हल्के रंगों का इस्तेमाल करें। लिपस्टिक या ग्लाॅस ज्यादा डाॅर्क कलर के न लगाएं।
मेन्थाॅल ट्रिकः 2017.03.21.1 ssp SHALINI
जब भी आप अपने होंठो के लिए नियमित रूप से लगाए जाने वाले लिप बाम या लिप ग्लाॅस को खरीदें, तो मेन्थाॅल वाला लें। यह आपके होंठो को मोटा लुक देगा। यह होंठो को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है और उन्हें हमेशा मुलायम बनाएं रखता है।