Monday, April 21, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रिमझिम बारिश से लोगों को मिली राहत

रिमझिम बारिश से लोगों को मिली राहत

फिरोजाबाद, एस. के, चित्तौड़ी। बुधवार को हुई बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन सुबह से ही उमस बढ गई थी। लोग उमस भरी गर्मी से बेचैन दिखाई दिये। दोपहर को आसमान में बादल छा गया और तेज बारिश होने पर लोग इधर उधर छिपने की जगह डूडने लगे। कुछ देर बाद बारिश बंद हो गई ओर मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। दिन भर उमस भरी गर्मी छेल रहे लोगों को इस बारिश से कुछ तो राहत मिली। लेकिन बाद में उमस भरी गर्मी लोगों पर अपना रूख फिर से दिखाने लगी।