Saturday, March 29, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी एवं हस्तकला से मनमोहा

बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी एवं हस्तकला से मनमोहा

2017.03.30 07 ravijansaamnaहाथरस/सासनी, जन सामना संवाददाता। पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिलौठी में आयोजित विज्ञान एवं हस्तकला प्रदर्शनी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बीएसए रेखा सुमन ने फीता काटकर किया। बच्चों को पुरूस्कार वितरित किए गए। इस प्रदर्शनी का विषय विज्ञान कला व हस्त कला रखा गया। प्रदर्शनी को स्कूली बच्चों ने सजाया। इसमें बच्चों ने हस्त शिल्प एवं विज्ञान से संबंधित मोड़ल व उपकरणों से अपनी प्रतिभा को उकेरा। इस अवसर पर कक्षा छह से कक्षा आठ तक के बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संतोष शर्मा, ज्योति प्रेमी, अनीता शर्मा, महीपाल सिंह आर्य व अनिल कुमार आदि मौजूद थे।