Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपाईयों ने अपनी ही पालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापनःमांग

भाजपाईयों ने अपनी ही पालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापनःमांग

2017.03.31. 12 ssp neeraj 4टैक्स वृद्धि को जनता के साथ अन्याय बताया
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय के नेतृत्व में आज भाजपा शहर इकाई के पदाधिकारियों ने शहर में लगाये गये गृह कर, जल कर के सम्बंध में चेयरमैन डौली माहौर व प्रतिनिधि बासुदेव माहौर को ज्ञापन सौंपा गया और टैक्स वृद्धि को समाप्त करने की मांग की।
इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय ने कहा कि पूर्व की प्रदेश की सपा सरकार के कार्यकाल में महानगरों की तरह हाथरस शहर में भी गलत तरीके से जनता पर गृह कर लगा दिया गया था जिससे हाथरस की जनता में भारी आक्रोश है। यहां बडे-बडे महानगरों के समान नगर पालिका द्वारा शहर में गृह कर नोटिस भेजे गये हैं। हम इनको समाप्त करने की मांग करते हैं। यह कर शहर की जनता के साथ धोखा है। सरकार से भी इस सम्बंध में जल्द ही इस गृह कर को समाप्त करने की मांग रखी जायेगी। यह गृह कर शहर की जनता के साथ अन्याय है।
इस मौके पर नगर महामंत्री राकेश शर्मा अनाडी, अशोक गोला, नगर मीडिया प्रभारी यतेन्द्र वाष्र्णेय गोरू, नगर उपाध्यक्ष दिलीप चैधरी, नगर मंत्री नवीन शर्मा, मुकेश राना, रमेश राजपूत, मुकेश सौनी, संजय सक्सैना, उद्धवकृष्ण शर्मा, अंकित बंसल, श्रीनिवास शर्मा, नरायण लाल, मनोज वाष्र्णेय, गौरवकांत शर्मा आदि मौजूद थे।