Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » देश की उन्नति में सभी करें सहयोग-कमल देव

देश की उन्नति में सभी करें सहयोग-कमल देव

2016-10-15-9-sspjs-niraj-chakrapaniहाथरस, जन सामना ब्यूरो। आर्य समाज नयागंज के 64 वें वार्षिक महोत्सव के अन्तर्गत कार्यक्रम में यज्ञ के ब्रह्मा वेदप्रकाश शास्त्री एवं आचार्य रूपराम शर्मा के पुरोहित के दिशा निर्देशन में आज ब्रह्म यज्ञ, ईश्वर स्तुति प्रार्थना, उपासना, स्वस्ति वाचन देव यज्ञ, वलिवैश्य देव का आयोजन किया गया। जिसमें द्विकुण्डीय यज्ञ का आयोजन 8 जोड़ी यजमानों द्वारा सम्पादन किया गया।
मथुरा से प्रधारे पं. कमल देव ने प्रवचन करते हुये कहा कि देश की उन्नति में हम सब को मिलकर सहयोग करना चाहिये। जालन्धर पंजाब से पधारे भजनोपदेशक राजेश अमर प्रेमी एवं उनके सहयोगी रविकुमार ने अपने भजनों के माध्यम से वेदों पर प्रकाश डाला और न्यायकारी परमात्मा की व्यवस्था का वर्णन किया। राजस्थान से पधारे आचार्य अग्निमित्र शास्त्री ने प्रवचन देते हुये कहा कि ईश्वर जीव प्रगति से इस सृष्टि का निर्माण हुआ और सृष्टि की आयु 4 अरब 32 करोड वर्ष बताई। जिसमें मनुष्य की आयु को सबसे छोटा बताया और परिवर्तन संसार का नियम है आदि विषयों पर प्रकाश डाला। अंत में स्वामी निर्भयानन्द ने सभी को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में बुद्धसैन आर्य, देवेन्द्र कुमार शर्मा, हरीशंकर आर्य, वेदप्रकाश शास्त्री, रघुनंदन आर्य, दिनेश अग्निहोत्री, सुरेशचन्द्र गुप्ता, सुरेन्द्र कैलोरा, हर्ष आर्य, प्यारेलाल शर्मा, चंचल आर्य, बीना आर्या, शारदा आर्या, शिमला आर्या, जयप्रकाश एड., भास्कर आर्य, वेदप्रिय शास्त्री, गेंदालाल आर्य, वैद्य बदन सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री डा. चन्द्रशेखर रावल आदि आर्य बडी संख्या में उपस्थित थे।