Saturday, March 29, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने मनाई जगजीवन राम की जयन्ती

कांग्रेसियों ने मनाई जगजीवन राम की जयन्ती

2017.04.05. 1 ssp congressकानपुर नगर,जन सामना ब्यूरो। कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल में भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व0 जगजीवन राम की जयन्ती के अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यापर्ण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि बाबू जी एक व्यक्ति नही विचार थे। उन्होने अपने राजनैतिक जीवन का शंखनाद कलकत्ता से शुरू किया। जब गांधीजी ने अंग्रेजों भारत छोडो का नारा दिया तो बाबू जी ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अतं में वह गिरफ्तार कर लिये गये। देश की स्वतंत्रता के बाद वह कई बार भारत सरकार के मंत्री रहे, जिसमें रक्षा, कृषि, संचार व रेल मंत्री आदि पद को पूर्ण निष्ठा से निभाते हुए भारत के उप प्रधानमंत्री होने का गौरव भी प्राप्त किया। वर्तमान समय में नवयुवकों को उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से सीख लेने की बात कही।
इस मौके पर सुबोध बाजपेयी, शंकर दत्त मिश्रा, संजीव दरियावादी, दिनेश बाजपेयी, संजय शाह, त्रिलोकी त्रिवेदी, कृपेश त्रिपाठी, पवन गुप्ता, जफर शाकिर, मनोज तिवारी, अमिताभ मिश्रा, हर्षित श्रीवास्तव, मेवालाल कठेरिया आदि उपस्थित रहे।