Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर में धूमधाम से निकाली गई मां दुर्गा की शोभायात्रा

नगर में धूमधाम से निकाली गई मां दुर्गा की शोभायात्रा

2017.04.05. 3 ssp skc
शोभायात्रा में शामिल रामदरबार की झांकी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर में दुर्गाष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा की शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नगर के विभिन्न मार्गो से होती कैला देवी भवन पहुंची यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।
मां दुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में परंपरागत रूप से निकाली जाने वाली दुर्गा जी शोभायात्रा इस बार भी पूरे हर्शोल्लास एवं धूमधाम के साथ निकली। शोभायात्रा का शुभारम्भ शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा एवं नगर मजिस्ट्रेट सुरेद्र बहादुर ने किया। इस मौके पर माता की आरती उतारी गई।शोभायात्रा सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ होकर घंटाघर चैराहा, सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, गंज मौहल्ला, सेन्ट्रल चैराहा, बर्फखाना चैराहा, डाकखाने चैराहा, होते हुये रामलीला ग्राउण्ड कैला देवी भवन जाकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान राम दरबार की झांकी, काली मां की झांकी, मां दुर्गा की झांकी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहीं। शोभायात्रा में नगर मजिस्टेªट सुरेन्द्र बहादूर यादव, शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा, भाजपा नेता सत्यवीर गुप्ता, व्यापार मण्डल अध्यक्ष बीएस गुप्ता, रवीन्द्र लाल तिवारी, पूर्व सभासद हरिओम वर्मा, प्रदीप कुमार कौशिक, मदनलाल वर्मा, अजीत अग्रवाल, इब्बूलाल अग्रवाल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।