Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गाजे-बाजे के साथ निकली निषादराज की शोभायात्रा

गाजे-बाजे के साथ निकली निषादराज की शोभायात्रा

2017.04.05. 4 ssp skc1
नगर विधायक मनीष असीजा का स्वागत करते निषाद शोभायात्रा कमेटी के पदाधिकारी

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। महाराज गुहराज निशाद जयंती महोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा आज बुधवार को बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई। इस अवसर पर नगर के रामचन्द्र पालीवाल हाॅल में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसमाज के लोग मौजूद रहे।
महाराज गुहराज निशाद की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ गांधी पार्क से शुरू होकर विवेकानंद चोक, सेन्ट्रल चैराहा, गंज चैराहा, शास्त्री मार्केट, सदरबाजार, घंटाघर चैराहा, थाना दक्षिण, गल्ला मण्डी, चन्द्रवार गेट, रामनगर, छारबाग स्थित महाराज गुहराज निशाद की प्रतिमा स्थल पर जाकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में लगभग आधा दर्जन झांकिया शामिल रहीं। शोभायात्रा के आगे काली-आखड़ चल रहे थे।शोभायात्रा में नगर विधायक मनीष असीजा, शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा, सपा के पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, सपा नेत्री मीना राजपूत, डा. डीआर वर्मा, आदि सैकड़ांे सर्वसमाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।