Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सम्राट अशोक महान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई

सम्राट अशोक महान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई

2017.04.10 01 ravijansaamnaकानपुर, स्वप्निल तिवारी। सम्राट अशोक महान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक शोभायात्रा गौतम बुद्ध पार्क इन्दिरा नगर कल्यानपुर से निकाली गई जिसमें राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह (अशोक स्तम्भ), सम्राट अशोक महान की झांकी व भारत के समस्त राष्ट्रीय प्रतीकों की झांकिया एवं विजयी विश्व तिरंगा प्यारा का गायन करते हुए साउंड गाड़ियां जी.टी.रोड, गोल चौराहा होते हुए मोतीझील स्थित अशोक स्तम्भ पर सम्राट अशोक महान द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्पण करके शोभायात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर पूज्य गुरु लामा लोबजंग जी, सच्चिदानंद मौर्या, विश्वनाथ कुशवाहा, प्रवीण कुमार, रशिम कुशवाहा, के.बी.सिंह, गीतांजलि मौर्या, गिरजा शंकर गुप्ता, शत्रुघ्न सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।