Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महावीर जयंती महोत्सव समिति के कार्यक्रम में मौजूद रहे गणमान्य

महावीर जयंती महोत्सव समिति के कार्यक्रम में मौजूद रहे गणमान्य

2017.04.10 10 ravijansaamnaराजकुमारी राजुल की मेहंदी को देख लोग भाव-विहल
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। महावीर जयंती महोत्सव के दौरान भगवान महावीर जी का 108 कलशों से अभिषेक किया गया। तदोपरांत राजकुमार नेमकुमार की बारात का नाट्य मंचन किया गया। वहीं महिला सम्मेलन में महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त कर जैन मंच को अपने हदयबोधन से अवगत कराया। आज आयोजित महावीर जयंती कार्यक्रम की अगली कड़ी में सुबह भगवान महावीर का अभिषेक सम्पन्न कराया गयां। पंडित राजेश शास्त्री ने श्री आदिनाथ जी का विधान सम्पन्न कराया। विधान दृव्य पूण्यार्जक श्री 1008 बाहूबली महिला मंडल नई बस्ती द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में राजकुमार नेम कुमार की भव्य बारात कहैंयालाल की जीन से प्रारम्भ होकर मेला प्रांगण पहुंची। जहां पर एक नाट्य कला का प्रदर्शन जैन समाज की अग्रणी महिलाओं ने किया। नेमकुमार के विवाह से जुड़े पहलुओं को उजागर करते नाटक का मेला प्रांगण में मौजूद लोगों ने भाव विभोर होकर देखा। खास तौर पर राजकुमारी राजुल का महिला संगीत और मेहंदी कार्यक्रम को बहुत सराहा गया। कार्यक्रम का निर्देशन सुरेश चंद्र जैन लवली ईडर गुजरात द्वारा किया गया।इस अवसर पर महिला जैन मिलन द्वारा महिला सम्मेलन, श्री भगवान महावीर की 2616 दीपकों द्वारा महाआरती के अतिरिक्त सध्याकाल में वृद्धजन सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर विधायक मनीष असीजा, अरूण जैन पीली कोठी, विजय कुमार जैन देवता, चंद्रप्रकाश जैन, संजीव जैन, राजकुमार जैन, सम्भव कुमार जैन, संजीव जैन एडवोकेट, पंकज जैन, संजीव जैन भट्टी वाले आदि मौजूद रहे।