मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। क्षेत्र के किसानों को लम्बे इंतजार के बाद अब बीज उपलब्ध हो गए हैं। बताते चलें कि सरकारी बीज भण्डार मे लम्बे समय से बीजों का आभाव था। जिसके चलते किसानों को लगातार सरकारी बीज भण्डार के चक्कर लगाने पड रहे थे। लेकिन किसानों के लम्बे इंतजार के बाद अब सरकार द्वारा बीज उपलब्ध कर दिए गए हैं। जिसके चलते किसानों ने राहत की सांस ली है। बताते चलें कि बीज भण्डार मे गेहूं, काली लाही,मसूर और चना के बीज फसलों की बुआई को देखते हुए उपलब्ध करा दिए गए हैं। जबकि मटर के बीज भी एक दो दिन के अंदर आने की संभावना है। वहीं मटर को छोडकर शेष बीजों मे किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। जबकि सरकार के पास धनराशि उपलब्ध होने की दशा में मटर के बीजों मे भी अनुदान दिया जा सकता है। उक्त जानकारी केंद्र के प्रभारी आदर्श कुमार ने दी।