प्रयागराज, जन सामना संवाददाता। सिविल लाइंस में जी.पी. मोटर्स, कूपर रोड पर प्रयाग व्यापार मंडल व सिविल लाईन्स व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा सड़क चौड़ीकरण के नाम पर हो रही तोड़-फोड़ के विरोध में शासन-प्रशासन की कारवाई के विरोध में जुलूस निकाल कर पुरजोर विरोध किया गया
प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा एवं सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महामंंत्री शिवशंकर सिंह ने डी.एम, कमिश्नर, प्रविप्रा उपाध्यक्ष को मिल कर दिये गये ज्ञापन तथा मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन के हवाले से बताया कि इसमें प्रशासन को ध्वस्तीकरण की जगह एकल दिशा मार्ग का सुझाव हमने दिया था जैसा कि विश्व के बड़े देशों जैसे अमेरिका के मैनहट्टन, लंदन, वेनिस आदि एतिहासिक शहरों की गलियों एवं छोटे मार्गों को एकल दिशा मार्ग में परिवर्तित करते हुए इनकी ऐतिहासिकता को बचाये रखा गया है। प्रयागराज भी एक प्राचीन एवं एैतिहासिक नगर है। इसकी पहचान एवं एैतिहासिकता को बचाने के लिए सभी सम्पर्क मार्गों को एकल दिशा मार्ग बनाने से समाधान हो सकता है। किन्तु शासन-प्रशासन प्रयागराज की एैतिहासिकता पर कतई गम्भीर नहीं है तथा इस करोना काल में जब लोग रोजी-रोटी के लिए परेशान हैं व्यापार में भारी गिरावट है और बहुत सारे दुकानदारों ने कर्ज ले रखा है और उन पर बहुत ज्यादा लाइबेलिटी है एैसे में सम्पर्क मार्गों के बहुत सारे दुकानदारों की दुकाने ध्वस्तीकरण में खतम हों जायेगी और वे सड़क पर आ जाएँगे। बहुत सारे दुकानदर तो कह रहें है एैसी स्थित में उनके समक्ष आत्महत्या करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। फिर भी प्रशासन कोइ भी विचार करने को तैयार नहीं है न ही कारवाई को करोना काल के खत्म होने तक टालने को तैयार है। शासन-प्रशासन की एैसी असंवेदनशीलता हैरान करने वाली है। प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा एवं सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा एवं महामंंत्री शिवशंकर सिंह ने एक बार पुनः प्रशासन से माँग की कि महामारी के इस कालखंड में जब कई राज्यों में तोड़-फोड़ पर रोक है यहाँ भी तोड़-फोड़ को तुरन्त रोका जाय व व्यापारियों को परेशान न किया जाय। सिविल लाइंस के सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान में इसके विरोध में बैनर लगा कर विरोध व्यक्त किया है तथा प्रयागराज के समस्त व्यापारियों ने निर्णय लिया है कि व्यापारी आखिरी दम तक इसके विरोध में लड़ेंगे।
इस अवसर पर प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा, सिविल लाइंस व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील खरबंदा , महामंत्री शिव शंकर सिंह , कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, आशीष अरोरा, शौक़त भाई, अजीत जायसवाल, सविता सेठ, शाहनवाज, राजेश सिंह, मेहताब, दयाल, महावीर एवं अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।