Wednesday, April 23, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पालिकाध्यक्ष ने राज्य सेतु निगम को लिखा पत्र,बोले तालाब चौराहा पर करायें छिड़काव

पालिकाध्यक्ष ने राज्य सेतु निगम को लिखा पत्र,बोले तालाब चौराहा पर करायें छिड़काव

हाथरस, जन सामना। शहर के तालाब चौराहा पर चल रहे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान भारी धूल व मिट्टी उड़ने व आम जनों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने को लेकर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक को पत्र लिखकर तालाब चौराहा  निर्माण कार्य के स्थल पर पानी का छिड़काव कराए जाने का अनुरोध किया गया है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक को पत्र लिखकर कहा गया है कि तालाब चैराहा पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है और वर्तमान में निर्माण कार्य के समय टूट-फूट का कार्य चल रहा है। जगह जगह पर गड्ढे खोदकर मिट्टी भी निकाली जा रही है। जिसके कारण पूरे क्षेत्र में वायुमंडल में धूल ही धूल है और उन्होंने कई बार कहने के पश्चात भी उनके द्वारा पानी का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। पालिका अध्यक्ष ने पत्र में कहा है कि वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण काल चल रहा है|  कोविड-19 का संक्रमण धूल के कारण से भी फैलता है तथा तालाब चैराहा शहर के व्यस्ततम चौराहों में से है|  इस चैराहा पर हर समय आवागमन बना रहता है। पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक से अनुरोध किया है कि तालाब चैराहा पर निर्माण कार्य के समय पानी का छिड़काव कराया जाए एवं निर्माण कार्य के दौरान चैराहा पर पड़ी अप्रयुक्त सामिग्री, मलवा आदि को भी शीघ्र हटवाया जाए।