Wednesday, April 23, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मामूली विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 11 घायल 

मामूली विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 11 घायल 

शिकोहाबाद/ फिरोजाबाद,जन सामना। नगर के मुस्तफाबाद रोड पर बुधवार सुबह आठ बजे कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी, डंडे चले। दोनों तरफ से हुए पथराव और फायरिंग में 11 लोग घायल हो गए। जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे कुछ लोगों को लेकर अस्पताल आई। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया है। मुस्तफाबाद रोड निवासी महेंद्र सिंह और ऊधम सिंह परिवार के बीच जानवरों के खेत में चले जाने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में गाली गलौज हुई। कहा सुनी इतनी बढ़ी कि दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। लाठी डंडे चले और पथराव होने से चीख पुकार मच गई। इसी बीच फायरिंग होने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। दोनों तरफ से कई लोग खून से लथपथ हो गये। पथराव और फायरिंग की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख दोनों तरफ से के लोग भाग गये। मौके पर कुछ घायल लोग मिले, जिन्हें पुलिस थाना लेकर आई। झगड़े में हुए घायलों में प्रथम पक्ष से अभिषेक पुत्र ऊदल सिंह, संगीता पुत्री सुल्तान सिंह,  पत्नी ऊदल सिंह, सुल्तान सिंह पुत्र ऊदल सिंह हैं। जबकि दूसरे पक्ष से भुवनेंद्र पुत्र विमलेश, ब्रजकिशोर, ललित व शिव किशोर पुत्र महेंद्र सिंह शामिल हैं। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।