Wednesday, April 23, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आग से झुलस कर किशोरी की मौत

आग से झुलस कर किशोरी की मौत

हाथरस,जन सामना। कोतवाली सदर क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित काशीराम कॉलोनी में आज सुबह चाय बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक हो जाने पर रसोई घर में आग लग गई और आग की चपेट में आकर एक किशोरी बुरी तरह से झुलस गई। कांशीराम कॉलोनी निवासी मनोज कुमार की करीब 12 वर्षीय पुत्री खुशबू आज सुबह चाय बना रही थी। तभी गैस चालू करते समय गैस सिलेंडर के लीक होने से अचानक रसोई घर में आग लग गई और गैस सिलेंडर से आग की लपटें उठने से उक्त किशोरी आग की चपेट में आ गई जिससे वह बुरी तरह से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई किशोरी को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल लाया गया जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया और किशोरी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।