Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मैथा तहसील के प्रांगण में शपथ दिलाई गई

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मैथा तहसील के प्रांगण में शपथ दिलाई गई

2017.04.21 02 ravijansaamnaशिवली कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। नवसृजित मैथा तहसील में हुये लायर्स एसोसिएशन चुनाव में विजय हुए प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमाकांत एडवोकेट ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया वही कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मैथा तहसील के प्रांगण में शपथ दिलाई। वही क्षेत्रीय विधायिका प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी का नव निर्वाचित अध्यक्ष सुधीर सिंह भदौरिया एंव उनके साथी गणो ने फूलो का हार पहना कर स्वागत किया। मैथा तहसील के तहसीलदार राजीव जी का भी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। वहाँ उपस्थित पत्रकारों को भी सुधीर सिंह भदौरिया ने सम्मान किया। मैथा तहसील में आयोजित किये गये समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधीर सिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष प्रेम चन्द्र वर्मा, गोविंद सिंह सयुक्त मंत्री, देवेन्द्र कुमार वर्मा, अंकित सिंह कोषाध्यक्ष, अशोक सिंह पुस्तकालय रामनरेश आदि को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामप्रताप सिंह चैहान, एडवोकेट राजीव दीक्षित, एडवोकेट भूपेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, बाल कृष्ण आदि सैकड़ो वकील मौजूद रहे।