Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन किया जायेगा-मण्डलायुक्त

मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन किया जायेगा-मण्डलायुक्त

2017.04.22 01 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश के मुख्य मंत्री के आदेशों का पालन किया जायेगा, बैठक में प्रदेश के उच्च अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी योजनाये प्रस्तुत की गयी थी, जिनको मण्डल स्तर पर पूरा कराने के लिए विभिन्न अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर उन योजनाओं को पूर्ण कराया जायेगा। ट्रैफिक व्यवस्था पर कहा कि जैसा भी हो उसको पूर्णतया सुधारा जायेगा। छ वर्ष पूर्व समन्वय समिति की स्थापना की गई थी अब पुन: इस समिति को सक्रिय कर विभागीय समन्वय स्थापित किया जायेगा। उक्त जानकारी नवागत मण्डलायुक्त पी०के० महान्ति ने अपने शिविर कार्यालय में अपने मण्डलायुक्त के कार्यभार ग्रहण के तुरंत बाद आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों के सम्मुख दिये। उन्होंने कहा की समस्या के निदान के लिए वह स्वयं स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मुख्य मंत्री जी के संकल्प पत्र में दिए गये बिंदुओं की पूरी तरह प्रगति समीक्षा की जायेगी। मंडलायुक्त ने बताया कि वर्ष 2010-11 में भी सीवर लाइन डाली जा रही थी लेकिन उसका उद्देश्य पूरा होता नहीं दिख रहा है अत: इसकी भी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने अतिक्रमण पर कहा कि नगर में अवैध अतिक्रमण पूरी तरह हटाया जायेगा। जाम की समस्या को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जायेगा। उन्होंने ट्रामा सेंटर पर के बारे में बताया कि शासन स्तर पर सम्पर्क कर औपचारिक स्वीकृति दिलाने का प्रयास किया जायेगा। कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि उसे प्राथमिकता के साथ सुधार कराया जाएगा। मण्डलायुक्त ने मण्डल के अधिकारियों / कर्मचारियो को सचेत किया कि कार्यालय समय से आये और अपना कार्य पूरा करें तथा जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दें। उनकी समस्याओ का समाधान तुरंत किया जाय तथा उनके साथ व्यवहार भी अच्छा किया जाये।