Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण कर लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण कर लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

2017.04.22 08 ravijansaamnaएबीवीपी के पदाधिकारियों ने लाॅर्ड शिवा विद्यालय में मनाया विश्व पृथ्वी दिवस
टूंडला, जन सामना संवाददाता। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एबीवीपी के पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया। नगर के लाॅर्ड शिवा स्कूल पर एबीवीपी द्वारा पौधरोपण किया गया। पौधरोपण करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेन्द्र शर्मा ने कहा कि पृथ्वी दिवस विश्व के 192 देशों में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी एक व्यापक शब्द है। इसमें जल, हरियाली, वन्यप्राणी, प्रदूषण और अन्य कारक भी शामिल हैं। धरती को बचाने का आशय इन सभी की रक्षा करने से है। एबीवीपी के जिला प्रमुख रवि सक्सेना ने कहा कि इस धरती पर करोडों प्रकार की प्रजातियां जीवन यापन करती हैं। औद्योगिकीकरण के चलते पर्यावरण का काफी नुकसान हुआ है। हरियाली क्षीर्ण होने के चलते पशु, पक्षियों के अलावा मानव जीवन पर भी संकट आने लगा है। इसलिए हम सभी को धरती बचाने के लिए पर्यावरण को बचाना होगा। नगर प्रमुख अनुज शर्मा ने कहा कि लोगों को पृथ्वी दिवस के बारे में जागरूक करना होगा। वहीं पशु, पक्षियों और पर्यावरण को बचाकर पृथ्वी को सुरक्षित करना होगा। इस मौके पर नगर मंत्री मोहित कौशिक, नीरज कुमार, निशांत उपाध्याय, अनुज शर्मा, रिषभ सिंह, सत्यप्रकाश, संगीता देवी, लक्ष्मी, सोनिया, चांदनी, गुनगुन, रोहित कौशिक, राघव, रितिक, जय, कृष्णा, प्रिंस यादव, निखिल आदि मौजूद रहे।