Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुरस्कार पाकर खिले मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे

पुरस्कार पाकर खिले मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे

2017.04.22 12 ravijansaamna
मेंधावी छात्रा को पुरस्कार प्रदान करते कालेज प्रबंधक मुकुल भटनागर

किड्स काॅर्नर हैप्पी स्कूल में संपन्न हुआ पुरस्कार वितरण कार्यक्रम
टूंडला, जन सामना संवाददाता। आज पीपल चैकी स्थित किड्स काॅर्नर हैप्पी स्कूल में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्राॅफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक चरन सरन भटनागर और मेजर केसी श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें प्लेवे की आराध्या शर्मा, सारांश पौनियां दूसरे और आराध्या सिकरवार तीसरे नंबर पर रहीं। एलकेजी कक्षा की अंजली पौनियां प्रथम, प्रिंस कुशवाह दूसरे और आरूष राघव तीसरे स्थान पर रहे। यूकेजी के प्रिंस कुमार प्रथम, सम्यक जैन दूसरे और रजा खान तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा एक की लक्ष्या पचैरी प्रथम, खुशी पांडेय दूसरे और वैष्णवी सिंह तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा दो के आरव उपाध्याय और प्रशांत राज सिंह पहले, अभिनव आर्य दूसरे और मिनी जादौन तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा तीन की आशना जैन प्रथम, वैष्णवी दूसरे और अविका यादव व समर्थ रावत तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा चार के हर्षित जादौन प्रथम, विष्णु प्रताप दूसरे और रोहित सिंह तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा पांच की सुभांगी यादव प्रथम, राहिला खान दूसरे और समीर चैधरी तीसरे स्थान पर रहे। इनके अलावा कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। विद्यालय प्रबंधक संदीप श्रीवास्तव ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अनुराग श्रीवास्तव, मनप्रीत सिंह कीर, मुकुल भटनागर, कुसुम भटनागर, मयंक भटनागर, रूपाली भटनागर, कुशल भटनागर, मानसी भटनागर, जयश्री शर्मा आदि मौजूद रहे।