Wednesday, April 23, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क हादसों में नगर निगमकर्मी घायल

सड़क हादसों में नगर निगमकर्मी घायल

फिरोजाबाद,जन सामना।  लाइनपार क्षेत्र के नगला आशा निवासी दो बाइक सवार युवक सड़क हादसों में घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  लाइनपार क्षेत्र के नगला आशा निवासी 25 वर्षीय रवि कुमार पुत्र भूदेव सिंह 35 वर्षीय राजकुमार बाइक पर सवार होकर नगर निगम में डयूटी करने के लिए आ रहे थे। उसी दौरान मोती के नगला के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दोनो नगर निगम कर्मचारी घायल हो गये। घायलों को आनन-फानन में मौके पर पहुंचे लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।