Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में शान्ति मार्च निकाला गया

निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में शान्ति मार्च निकाला गया

2017.04.22 17 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता। कानपुर स्थित नानाराव पार्क में मानवाधिकार सुरक्षा आर्गनाइजेशन के द्रारा निजी स्कूलों में छात्रों के अभिभावकों के साथ शोषण किये जाने व विधालयों को अनियमित ढ़ग से चलाने के विरोध में अभिभावको को 11 बजे से लेकर 12 बजे तक जागरूक करने का कार्यक्रम आयोजन किया गया। 12ः15 मिनट से नानाराव पार्क से निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में जिला कार्यालय तक शान्ति मार्च निकाला गया। जिसमें भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। जिला कार्यालय में जिला अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में निजी स्कूलों की ओर से हो रही मनमानी ढंग से जमा होने वाले मासिक शुल्क प्रवेश शुल्क परीक्षा शुल्क कमीशन बाजी और अन्य मदो के शुल्को लेकर जाँच कराने को मांग की। इस मौके पर तपन अग्निहोत्री, दिलिप सिंह बिष्ट, अशोक यादव, सत्य नारायण, एस०के० निगम, संजय सोनी, आलोक, आर०पी० प्रजापति, राज कुमार, संजीव, विनोद वर्मा, सुरेश सिंह, अविनाश, राजेश, लालता प्रसाद, प्रकाश वर्मा, अरविन्द, संजय, अभिजीत, नन्द किशोर, रिशी प्रकाश, अर्पित, विजय निगम, विजय, संजय गौतम, योगेश अग्निहोत्री, दीपक भारतीय, जितेन्द्र बाल्मीकि, आशीष सिंह, अल्का यादव, सिमरन साहू, आदित्य, मो० शकील, जय प्रकाश, मैकू लाल खोटे, इन्द्र पाल, राज कमल, पूनम वर्मा, प्रीति सिंह, रोशनी गुप्ता, बेगम शाहनाज, बेगम बल्ली, शिव कान्ती, पूनम सक्सेना, शान्ति देवी आदि लोग मौजूद रहे।