Wednesday, April 23, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा कार्यालय पर फहराया तिरंगा

भाजपा कार्यालय पर फहराया तिरंगा

हाथरस,जन सामना। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर 72 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सभी भाजपा कार्यकर्ता 72 वें गणतंत्र दिवस पर जिला कार्यालय पर एकत्रित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की। झण्डा फहराकर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने देश के शहीदों को याद किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 72 वां गणतंत्र दिवस पूरे भारत में धूमधाम से मनाया गया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश को विश्व गुरु के दर्जे पर लाकर खड़ा कर दिया है। सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि देश को सर्वोच्च देश बनाने में पूर्ण योगदान प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यों से हुआ है। आज सारा देश प्रधानमंत्री के साथ देश की सेवा में लगा हुआ है। कार्यक्रम के अन्त में मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम में सत्यपालसिंह मदनावत, हरीशंकर राना, संतराज सिंह, रुपेश उपाध्याय, विवेक वार्ष्णेय, पवन रावत, विष्णु बघेल, विशाल गुप्ता, शरद माहेश्वरी, मूलचंद वार्ष्णेय, मोहन पंडित, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, हरीश सेंगर, अशोक गोला, राहुल राणा, नीरेश कुमार, सचिन वर्मा, रविवार्ष्णेय, अजय कुमार आदि उपस्थित थे।