Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डीएम ने जनपद के विभिन्न गेहूँ क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया

डीएम ने जनपद के विभिन्न गेहूँ क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया

2017.04.24 15 ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी द्वारा आज जनपद के विभिन्न गेहूॅं क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सर्वप्रथम उप मण्डी स्थल अकबरपुर में संचालित गेहूॅं क्रय केन्द्र का अपरान्ह लगभग 04ः05 बजे निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर कृषक राजेन्द्र कुमार गेहूॅं की तौल कराते मिले। जिलाधिकारी महोदय ने किसान से मूल्य के बारे में जानकारी ली जिस पर बताया गया कि किसान को रू0 1625 प्रति कुन्तल का भुगतान किया जा रहा है। केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि अभी तक 1600 मी0टन लक्ष्य के सापेक्ष कुल 2073 कुन्तल गेहूॅं की खरीद की जा चुकी है। मौके पर तौल हेतु प्रयोग किए जा रहे काॅंटे पर गेहूॅं की बोरी की तौल करायी गयी जो सही पायी गयी। इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा गेहूॅं क्रय केन्द्र बाढ़ापुर का निरीक्षण किया गया। मौके पर बिना तौल के 40 बोरी गेहूॅं पाया गया। जिस पर खरीद प्रभारी राजनारायण द्विवेदी ने बताया कि किसान कल तौल कराने आएगा। किसान विश्वनाथ पुत्र ज्ञानेन्द्र नाथ से जिलाधिकारी महोदय ने दूरभाष पर वार्ता की जिससे पता चला कि केन्द्र पर लेबर उपलब्ध नहीं थे जिसके कारण उसका गेहूॅं नहीं तौला गया। कल वह स्वयं लेबर आयेगा तब गेहूॅं तौला जाएगा। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय ने नाराजगी जाहिर करते हुए कड़े निर्देश दिए कि केन्द्र पर हमेशा लेबर की उपलब्धता रहे ताकि किसान के गेहूॅं की तौल हो सके। इसके अलावा केन्द्र के बोर्ड पर बैंक का नाम, अधिकारियों के सम्पर्क सूत्र आदि दर्ज नहीं थे जिसे दर्ज करने के निर्देष दिए गए। मण्डी समिति रूरा के गेहूॅं क्रय केन्द्र का जिलाधिकारी महोदय द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी विजय कुमार अवस्थी ने बताया कि उनका कुल 6000 मी0टन का लक्ष्य निर्धारित है जिसके सापेक्ष अभी तक 438.5 कुन्तल गेहूॅं क्रय किया जा चुका है। मौके पर कृषक बना सिंह निवासी नरिहा ने बताया कि उन्हें रू01625 का रेट मिल रहा है। जिलाधिकारी महोदय ने समस्त गेहूॅं क्रय केन्द्रों के प्रभारियों को निर्देश दिए कि क्रय केन्द्रों पर आने वाले किसानों का भुगतान समय से आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से कर दिया जाए। इसके अलावा केन्द्रों पर पीने के पानी की व्यवस्था अवश्य की जाए। बोर्ड पर सम्बन्धित अधिकारियों के सम्पर्क सूत्र अवश्य अंकित किए जाएं। किसी भी प्रकार षिथिलता क्षम्य नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी, वित एवं राजस्व अमर पाल सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार मौजूद रहे। जिलाधिकारी महोदय द्वारा नगर पंचायत अकबरपुर में जगह-जगह नालियों में पड़ी पाॅलीथिन तथा सिल्ट को देखा गया तथा अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर सुशील कुमार दोहरे को निर्देशित किया गया कि पाॅलीथिन का निस्तारण करा दिया जाए। जगह-जगह नालियों के किनारे पाॅलीथिन तथा सिल्ट के ढेर न पडे़ रहें। बाढ़ापुर रोड पर निर्माणाधीन बारात शाला के बारे में पूछे जाने पर अधिशाषी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कोयला मन्त्रालय द्वारा बारातशाला निर्माण कराया जा रहा है परन्तु किस संस्था द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करायी जा सकी। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर को समस्त सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देष दिए गए तथा नगर पंचायत की साफ-सफाई तथा पेयजल व्यवस्था भी दुरूस्त करने को कहा।