Tuesday, April 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दिल्ली चुनावों में मिली जीत पर भाजपाईयों ने किया खुशी का इजहार

दिल्ली चुनावों में मिली जीत पर भाजपाईयों ने किया खुशी का इजहार

2017.04.26 05 ravijansaamnaमहिला नेत्री ने लगाए भाजपा नेता पर गंभीर आरोप
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। आज भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली नगर निगम चुनावों में मिली भारी जीत से जहां चारों ओर खुशी का माहौल है, तो दूसरी ओर जिले की भाजपा महिला मोर्चा की एक महिला नेत्री ने अपनी पार्टी के ही अध्यक्ष पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट हेतु तहरीर दी है। भाजपा महिला मोर्चा की एक नेत्री ने आज तमाम महिलाओं के साथ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें आरोप लगाये हैं कि अध्यक्ष ने गत 9 अप्रैल को पार्टी कार्यालय बुलाया था और वहां पर वह अकेले थे और उन्होंने उनके साथ अश्लील हरकते कीं। तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके बाद एक शादी समारोह में भी उक्त अध्यक्ष द्वारा उन्हें सार्वजनिक रूप से अश्लील भाषा का प्रयोग कर अपमानित किया गया तथा अब उक्त घटना की पार्टी के उच्च नेतृत्व से शिकायत करने पर आज सुबह जब वह बाजार से लौट रही थी तो 2 अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोककर शिकायत वापस लेने व नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला नेता ने तहरीर में जहां अपनी जान को खतरा बताया है वहीं रिपोर्ट दर्ज कर कडी कार्यवाही करने व सुरक्षा की मांग की है। उक्त महिला नेता ने उक्त मामले की शिकायत भाजपा के प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व तथा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से भी की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा आज दिल्ली महानगर पालिका में हुई रिकाॅर्ड जीत पर पार्टी निर्देशानुसार जीत का जश्न सादगी के साथ मनाया गया। नगर अध्यक्ष मूलचन्द वाष्र्णेय के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर दिल्ली एमसीडी चुनावों में भाजपा की अप्रत्याशित जीत का जश्न मनाया गया। इस मौके पर नगर महामंत्री राकेश शर्मा अनाडी ने कहा कि आज भी मोदी लहर बरकरार है। दिल्ली की जनता एक बार केजरीवाल के बहकावे में आ गई थी लेकिन अबकी बार भाजपा को रिकाॅर्ड सीटें दिलाकर दिल्ली की जनता ने दिखा दिया है कि दिल्ली के साथ पूरे भारत का विकास केवल भाजपा ही कर सकती है। नगर मीडिया प्रभारी यतेन्द्र वाष्र्णेय गोरू ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकास के तीन सालों पर दिल्ली की जनता ने अपनी मोहर लगा दी है। केजरीवाल को उसकी असली जगह दिखा दी है। इस मौके पर रमेश राजपूत, सुनील पंडित, नवीन शर्मा, सांसद प्रतिनिधि मुकेश पौरूष, मुकेश राना, अंकित बंसल, नारायण लाल, गौरवकांत शर्मा, अंकित गौड, प्रदीप प्रजापति, अशोक गोला, उद्धवकृष्ण शर्मा, लखन चटर्जी, विजय वर्मा, लोकेन्द्र राना, मुकेश सौनी, दिलीप चैधरी, ब्रजेश शुक्ला, सुमितकांत गोयल, विनयकांत शर्मा, गुलशन वाष्र्णेय, मोहन पंडित, वंशी पंडित, मनोज वाष्र्णेय आदि मौजूद थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में नगर निगम चुनाव में हुई जीत को लेकर भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड गई। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सासनी में आगरा-गलीगढ राजमार्ग स्थित राधे गार्डन के सामने भूपेन्द्र शर्मा के प्रतिष्ठान पर मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। मिष्ठान वितरण के दौरान पार्टी के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह जादौन ने कहा कि एमसीडी चुनाव में भाजपा को जो सफलता मिली हैं वह जनता का प्यार और पार्टी द्वारा जनहित में किए गये कार्याें का नतीजा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को और मजबूत करने लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क करते रहने तथा पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए लोगों को जोडने का आव्हान किया। इस दौरान राजकुमार शर्मा, भूपेन्द्र शर्मा, आदेश पाठक, शिव दीक्षित, कोमल सिंह, अविनाश तिवारी, सतेन्द्र सिह, रूपेश उपाध्याय आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।