हाथरस। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा आज पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा आगंतुक कक्ष, वाचक कार्यालय, आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक कार्यालय, डीसीआबी शाखा के अभिलेखों के रख.रखाव को चेक किया गया। तथा साफ.सफाई रखने तथा राजकीय कार्य सम्पादित करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा.निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारी, कर्मचारी गणों को मास्क पहनकर ड्यूटी करने और सैनिटाइजर से हाथों को नियमित रुप से साफ करते रहने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि जिन भी अधिकारी, कर्मचारी गणो द्वारा कोविड.19 वैक्सीन की डोज नही लगवाई गई है। वह जल्द से जल्द अवश्य लगवा लें। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को पुलिस कार्यालय पर पर्याप्त मास्क व सेनेटाइजर कि उपलब्ध कराने तथा सभी कर्मचारियों को कोविड.19 महामारी से बचाव हेतु नियमित मास्क एवं सेनिटाइजर का प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज अनिवार्य रूप से लगवाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से विटामिन.सी की गोलियां लेने को कहा गया जिससे उनकी प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होगी। इसके अतिरिक्त वहां प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया कि प्रतिदिन नियमित रूप से पुलिस कार्यालय में सोडियम हाइपोक्लोराइड के घोल से सरफेस क्लीनिंग का प्रबंध किया जाए तथा शिकायत लेकर आने वाले आगंतुकों के लिए भी मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाए।