Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा ने चलाया सदस्यता अभियान

सपा ने चलाया सदस्यता अभियान

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत आज जनपद में सदस्यता अभियान किला गेट पर चलाया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रीमती ओमवती यादव बुआजी द्वारा की गई। जिसका संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी वाष्र्णेय ने किया। सदस्यता अभियान हाथरस के सपा के पूर्व प्रत्याशी रामनारायन काके के नेतृत्व में चलाया गया। शिविर व अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष मंजूर अहमद के कार्यालय पर लगाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदस्यता अभियान के प्रभारी विनोद सविता एवं विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य जसवन्त सिंह उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और सैकडों लोगों को सदस्यता दिलाई जिसमें विनोद सविता द्वारा कहा गया कि आज देश व प्रदेश में भाजपा बहुत बडी-बडी बातें करती है लेकिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा अनेकों योजनायें चलाई गईं। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्यता दिलाई जाये जिससे आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा का परचम लहराया जा सके। सम्बोधित करने वालों में रामनारायन काके ने कहा है कि आज प्रदेश में बिजली की समस्या को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश में लूटखसूट का ग्राफ बढा है। हाथरस नगर पालिका ने गृह कर और जल कर काफी बढा दिया है जिसे लेकर एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी से मिला जिसका संज्ञान लेते हुए शासन ने इस पर तत्काल रोक लगा दी है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव, प्रतिनिधि एमएलसी पुष्पेन्द्र यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रोहिताश यादव, रामू पौरूष जिलाध्यक्ष, व्यापार सभा पूर्व युवा सभा के जिलाध्यक्ष पंकज यादव, विश्वेन्द्र वाष्र्णेय प्रवक्ता, सुनील दिवाकर, ओ.पी. सिंह राठौर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगा सिंह सेंगर, श्याम चैधरी, पूर्व प्रवक्ता अनिल वाष्र्णेय, पूर्व महामंत्री विशम्भर सिंह, महेशचन्द्र यादव, ठा. गुलाब सिंह, हेमन्त गौड नगर अध्यक्ष लो. वा., गोपाल राठौर, ऐजाज अल्वी, सुनील दिवाकर, वशीर अहमद, लाखन पहलवान, लायक सिंह, राजू प्रधान चैधरी, शाहिद इमरान, इमामुद्दीन, राजू सविता, योगेन्द्र प्रधान, सतेन्द्र सिंह, सुशील दिवाकर, कमालुद्दीन, जगदीश प्रसाद कश्यप, जाकिर कुरैशी, नसरूद्दीन, शरद उपाध्याय, आदिल, अजीम खां, निशार, वकील, अनीसुद्दीन सिद्दीकी, भगवान सिंह कुशवाहा, राजू सविता, गोविन्द सिसौदिया, गुड्डू खान, अरमान खां आदि लोग थे।