Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बगैर हेलमेट पहने पहुंचे पुलिस कर्मियों ने धुना पंप कर्मी को

बगैर हेलमेट पहने पहुंचे पुलिस कर्मियों ने धुना पंप कर्मी को

2017.05.09 06 ravijansaamnaपंप मैनेजर का आरोप- मारपीट करने के बाद हवालात में ठूंसा
भाजपा नेताओं और व्यापारियों ने किया हंगामा, पंप कर्मियों ने दी तहरीर
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। बगैर हेलमेट लगाए दो पुलिस कर्मियों को पेट्रोल देने से मना करना पेट्रोल पंप कर्मियों को उस समय मंहगा पड़ा जब पुलिस कर्मियों ने अपने अन्य साथियों की मदद से पेट्रोल पंप के मैनेजर सहित दो अन्य कर्मचारियों के साथ हद दर्जे की अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। यही नहीं पुलिस कर्मी पेट्रोल पंप कर्मियों को पंप से लेकर थाने तक मारपीट करते हुए लेकर गए। वहीं घटना के विरोध में व्यापारियों और भाजपाइयों ने इस संबंध में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। नो हेलमेट नो पेट्रोल की मुहिम को जिले की पुलिस ही पलीता लगाने का कार्य कर रही है। पुलिस और जिला प्रशासन की इस सर्वजन हिताय मुहिम को कुछ पुलिस कर्मी पलीता लगाने का कार्य रहे हैं। इसी क्रम में थाना रसूलपुर क्षेत्र में बगैर हेलमेट लगाए पेट्रोल लेने गए दो सिपाहियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर गौरव दुबे और दो अन्य कर्मचारियों प्रदीप पुत्र दिगंबर और तारा सिंह पुत्र छोटेलाल के साथ मारपीट कर दी। पंप कर्मियों का आरोप हैं कि उन्होंने राघवेद्र जाट और राहुल नाम के सिपाहियों से बगैर हेलमेट पेट्रोल देने से मना कर दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पेट्रोल पंप नहीं मिलने से बौखलाए पुलिस कर्मी बाद में अपने अन्य साथियों के साथ पंप पर आए और तीनों कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए हवालात में ला कर ठूंस दिया। बाद में घटना के विरोध में कई व्यापारी नेता भाजपा महानगर अध्यक्ष के साथ थाना रसूलपुर पहुंचे और विरोध जताया। वहीं पीड़ित आदित्य पेट्रोल पंप के मैनेजर गौरव दुबे ने दो नामजद पुलिस कर्मियों राघवेद्र और राहुल के खिलाफ तहरीर दी है।
क्या कहते हैं अफसर ओमकार यादव सीओ सिटी फिरोजाबाद
बगैर हेलमेट पहन कर पेट्रोल लेने गए रसूलपुर स्थित एक पंप पर पुलिस फ्लोवर के लड़के को पेट्रोल पंप कर्मियों ने मना कर दिया था। जिस पर मारपीट की घटना हुई है। मामले में एक पुलिस कर्मी का नाम भी प्रकाश में आया है। इस घटना को लेकर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। तहरीर मिलने पर संबंधित पुलिस कर्मी और फ्लोवर के लड़के के खिलाफ कार्यवाही होगी।
क्या कहते है। महानगर अध्यक्ष कन्हैंयालाल गुप्ता महानगर अध्यक्ष भाजपा फिरोजाबाद।
जब पेट्रोल पंप पर बगैर हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में पंप कर्मियों ने पुलिस कर्मियों से भी मना किया होगा। लेकिन इस तरह पंप कर्मियों के साथ मारपीट करना गलत हैं। व्यापारी इसे कतई सहन नहीं करेंगें। मारपीट का शिकार हुए पंप मैनेजर ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। हम कठोर कार्यवाही की मांग करते हैं।