Saturday, October 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जमीनी विवाद से तंग व्यक्ति ने लगायी फांसी मौत

जमीनी विवाद से तंग व्यक्ति ने लगायी फांसी मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र के ठारपुटा में एक व्यक्ति ने जमीनी विवाद के चलते स्वंय को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। परिजनों ने चार लोगो के खिलाफ हत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। रामगढ़ क्षेत्र के ठारपुटा निवासी 50 वर्षीय महावीर प्रसाद पुत्र चन्दनसिंह ने आज सुबह जमीनी विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रिस्तेदार भी घर पर एकत्रित हो गयी। मृतक के बुआ के लड़के ने परिवार के ही अनेक सिंह सुनील, भूरी देवी, सुधीर कुमार के लिए थाने में आत्म हत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने बताया कि जमीनी विवाद से काफी तंग हो गये थे। जिसके कारण यह कदम उठाया है।