Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दलबल सहित सर्राफा व्यापारियों से मिले एसएसपी

दलबल सहित सर्राफा व्यापारियों से मिले एसएसपी

2017.05.17 14 ravijansaamnaफिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मथुरा में हुई सर्राफा व्यवसाई हत्याकांड कांड और लूट की घटना के बाद जनपद पुलिस में भी सतर्कता दिखी। पुलिस कप्तान अजय कुमार ने अपने दल- बल सहित सुहागनगरी के प्रमुख सर्राफा बाजार का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आज दोपहर अचानक सदर बाजार पहुंचे पुलिस कप्तान अजय कुमार पांडे ने प्रमुख सर्राफा बाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान सोने चांदी कारोबारियों से भी मिले और सुरक्षा के मुददे पर उनके विचार जाने। वहीं इस दौरान उन्होंने अधिकांश सर्राफा व्यापारियों से दुकानों के इर्द-गिर्द सीसीटीवी कैमरे लगाने और अनजान व्यक्तिओं की आवाजाही से सतर्क रहने की हिदायत दी। पुलिस कप्तान ने सदर बाजार क्षेत्र स्थित विभिन्न तंग गलियों में भी दस्तक देकर सुरक्षा का जायजा लिया।