Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सुहाग नगर में अज्ञात चोरों ने की लाखों की चोरी

सुहाग नगर में अज्ञात चोरों ने की लाखों की चोरी

2017.05.17 15 ravijansaamna
चोरी के बाद विखरा पड़ा सामान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के लोगों को पुलिस की सुस्ती भारी पड़ रही है। रात के समय गश्ती पुलिस की लापरवाही के चलते क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढती जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार की रात को चोरों ने एक घर के ताले चटका कर लाखों रूपए की संपति पर हाथ साफ कर दिया। दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर सैक्टर तीन निवासी सदाप्यारी पत्नी रामप्रताप सिंह चैहान अपने घर में अकेली रह रही थी। उसका पुत्र हरिद्वार में किसी कम्पनी में काम करता है। गत रात्रि में अज्ञात चोर किसी तरह घर में प्रवेश कर गये। घर में रखी लगभग 40 हजार की नगदी लगभग 8 तोले सोने के आभूषण, 500 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर ले गये। घटना की जानकारी महिला को सुवह जागने पर हो सकी। तो उसके होश उड गये। पीड़ित महिला ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच भी की है। क्षेत्रीय लोगों की माने तो रात के समय क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की आवाजाही लगी रहती है। थाना पुलिस का गश्ती दल रात के समय नदारद रहता है। ऐसे में शरारती और असामाजिक तत्व घटनाओं को अंजाम देकर आसानी ने निकल जाते हैं।