Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विवाहिताओं ने पति और ससुरालियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

विवाहिताओं ने पति और ससुरालियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग थाना क्षेत्रों में निवास करने वाली दो महिलाओं ने अपने पति और ससुरालियों पर अलग-अलग कारणों से मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिलाओं का मेडीकल जिला अस्पताल में कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना रसूलपुर क्षेत्र के झमैया टोला निवासी 35 वर्षीय समीमबानो पत्नी जलालउद्दीन ने पति पर जुआ, सट्टा मा़द्यक पदार्थ बेचने का आरोप लगाया। महिला की माने तो गलत काम करने की मना करने पर उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। यही नही जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने समीमबानो को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाना पुलिस की शरण ली है। वहीं एक अन्य घटना में थाना रामगढ़ क्षेत्र के आकाशवाणी रोड निवासी 23 वर्षीय शाहनिया पत्नी वाहिद ने अपने पति व ससुरालीजनों के विरूद्व दहेज की मांग करते हुए मारपीट करने व घर से निकालने की तहरीर दी। पीड़ित महिला का आरोप है कि शादी को दो वर्ष बाद ही ससुरालियों ने उसके अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए घर से निकाल दिया। वर्तमान में वह अपने मायके में रह रही है। पति और उसके परिजनों ने गत दिवस उसके मायके में आकर उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने दोनो मामला दर्ज कर पीड़िताओं का जिला चिकित्सालय में मेडिकल कराया है।