Friday, April 25, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मामूली विवाद के चलते हुई मारपीट, धारदार हथियार से किया हमला

मामूली विवाद के चलते हुई मारपीट, धारदार हथियार से किया हमला

राघवेन्द्र सिंहः कानपुर। बर्रा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पिपौरी गांव में बच्चों की पतंगबाजी के चलते दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद विवाद में एक पक्ष ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दो युवकों को घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार, पिपौरी गांव के रहने वाले दिनेश राजपूत के घर से दो फर्लांग की दूरी पर रहने वाले संतलाल राजपूत से वैचारिक मतभेद हैं। इसी के चलते अक्सर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी होती रहती थी। आज सुबह दिनेश राजपूत का छोटा लड़का रोहित घर के बाहर पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाते हुए वह मनोज के घर के बाहर पहुंच गया। मनोज की पत्नी गीता ने रोहित से घर के बाहर पतंग उड़ाने को लेकर अपशब्द कहे। जिसका रोहित ने विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। गुस्से में आकर मनोज ने अपने भाई संतलाल संग मिलकर लाठी डंडों से दिनेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले से बीच-बचाव में जब रोहित आया तो मनोज ने फरसे से वार कर रोहित को लहूलुहान कर दिया।