Tuesday, April 8, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार »  पुलिस ने तीन शतिर लुटेरे पकड़े, 21 मोबाइल बरामद

 पुलिस ने तीन शतिर लुटेरे पकड़े, 21 मोबाइल बरामद

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन लुटेरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस को आरोपियों के पास से 21 लूट के मोबाइल फोन बरामद हुए है। वहीं उनके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। वरिष्ठ पुलिस अशोक कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को लुटेरों के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस ने सुहाग नगर चौराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया था वह भागने लगे। पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को पकड़ लिया। दूसरी मोटर साइकिल पर उनके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के नाम जितेंद्र उर्फ जीतू पत्र सुभाष निवासी नगला पथरिया नई आब्बादी रजत पुत्र भोपाल सिंह निवासी है हिमायू पुर आकाश ठाकुर पुत्र पदम सिंह निवासी हिमायू पुर बताया है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के पास से विभिन्न कंपनियों के 21 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उनके पास से 1140 रूपए भी मिले हैं। वहीं फरार अभियुक्तों के नाम कमल राठौर वाह, अजय राठौड़ निवासी हिमायुपुर बताया है। एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया पकड़े गए आरोपी शातिर लुटेरे हैं। यह मोबाइल उन्होंने थाना मटसेना, दक्षिण, उत्तर तथा रसूलपुर क्षेत्र से लूटे गए हैं। पुलिस उनके साथियों की तलाश कर रही है।
 उत्तर पुलिस ने पकड़े दो लुटेरे, मोबाइल व तमंचा बरामद
उत्तर पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस अभियुक्तों के पास से लूटे गए एवं तमंचा बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक अनुप भारतीय उप निरीक्षक अनिल कुमार सिपाही प्रेम सिंह आलो आशीष शुभम तथा पंकज कुमार वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान अंकुर लुटेरों के बारे में पता चला। पुलिस ने रहना पुलिया के समीप से बाइक सवार दो लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के नाम रवि पुत्र गीतम सिंह निवासी दतौजी खुर्द संजय पुत्र मेघ सिंह परतापुर बाह आगरा बताया है। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस को उनके पास से दो तमंचे भी मिले हैं। पुलिस उनके बारे में अन्य जानकारियां जुटा रही है।