Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने याद किए राजीव गांधी

पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने याद किए राजीव गांधी

टूंडला, जन सामना संवाददाता। आज रविवार को कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। पं. श्याम सुंदर शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा था। उन्हें संचार क्रांति के रूप में भी जाना जाता है। नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने कहा कि पूर्व प्रधानमं़त्री लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी थे। उन्होंने मालदीप में लोकतंत्र की रक्षा करके ऐतिहासिक कार्य किया था। देश में शांति स्थापित करने के लिए पंजाब, असम, मिजोरम में समझौते किए। सेवादल के प्रशिक्षक सत्यनारायन राजमल ने कहा कि युवाओं को मताधिकार पूर्व प्रधानमंत्री ने ही प्रदान किया। पंचायतों के माध्यम से महिलाओं को अधिकार दिलाए। बैठक में शैलेन्द्र शर्मा, शिवा शर्मा, पुष्पा यादव, रमेश चन्द्र, इकरार अली, सत्यप्रकाश, उमेश कुमार, सुनील कुमार, राजू शर्मा, सुभाष चन्द्र, श्यामबाबू आदि उपस्थित रहे।