Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पति की प्रताड़ना से त्रस्त बबली धरना पर बैठी

पति की प्रताड़ना से त्रस्त बबली धरना पर बैठी

2017.05.22 10 ravijansaamna
गांधी पार्क में बबली यादव अपने परिवारिजनों के साथ धरना देती

अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। ससुरालियों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग और पति के साथ दूसरी महिला के नाजायज संबंध के विरोध में एक विवाहिता आज सोमवार को अपने मायका पक्ष के साथ स्थानीय गांधी पार्क में धरना पर बैठ गई। महिला की माने तो पति ने गत दिवस अपने सगे भाई के साथ मिल कर उस पर जानलेवा हमला किया। जानकारी के मुताबिक थाना उत्तर क्षेत्र के टापा पैंठ निवासी बबली पुत्री वीरेद्र सिंह यादव का विवाह गत 11 मई 2015 को गौरव यादव पुत्र उमेश चंद्र यादव निवासी शंकर पुरी शिकोहाबाद के साथ हुआ था। बबली की माने तो उसके ससुरालीजनों ने उससे अतिरिक्त दहेज के रूप मे एक कार की मांग करते आ रहे हैं। जिसका उसने विरोध कियां बाद में समझौता होने के बाद वह अपनी ससुराल चली गई। लेकिन सूत्रों से मालूम पडा कि उसके पति गौरव के संबंध किसी अन्य महिला रिंकी से भी है। जिस कारण से उसका पति गौरव उसे जान से मार देना चहाता है। विवाहिता बबली ने पति और ससुराली जनों के विरूद्व कार्यवाही की मांग को लेकर स्थानीय गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बकौल बबली उसका श्वसुर उमेश आगरा जनपद के मलपुरा थाना में तैनात हैं। ऐसे में उसका पति गौरव उसे धमकी देकर कहता है कि पुलिस मेरी जेब में है। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड सकता। बबली ने पुलिस अधीक्षक एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो से न्याय की गुहार लगाई।